श्रीनगर। एनआईटी, मेडिकल कॉलेज और पानी के बिल के मुद्दे पर प्रगतिशील जनमंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एचआरडी मंत्री पोखरियाल से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। शनिवार को यहां कल्याणेश्वर धर्मशाला में प्रजम की आम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कहा गया कि एनआईटी के मुद्दे पर एचआरडी मंत्री निशंक से पत्राचार करने के साथ ही शिष्टाचार भेंट की जाएगी। साथ ही गढ़वाल आयुक्त व जिलाधिकारी से भी वार्ता कर प्रगति जानी जाएगी। बैठक में तय किया गया कि पानी के बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के संबंध में 21 जून को प्रतिनिधिमंडल जल संस्थान के सहायक अभियंता से मीटर टेस्टिंग के लिए वार्ता करेगा। बैठक में मोहन लाल, जेपी पुरी, रमेश रावत, अनिल स्वामी, सुरजीत बिष्ट, जेपी पोखरियाल, गणेश प्रसाद, हृदयराम कोटनाला, सदानंद पुरी, रमेश रावत, जुल्फिकार हुसैन, झाबर सिंह रावत व आरपी चमोली आदि उपस्थित थे।