फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बजा साइरन, समय पर नहीं पहुंची बचाव टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गई । बारिश व तूफान के चलते मांडाखाल से आगे राजमार्ग 121 पर बरात की एक बस के ऊपर मलबा गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। बस में तीस लोग सवार बताए जा रहे थे। मॉकड्रिल के दौरान आपदा नियंत्रण कक्ष में घटना को लेकर साइरन ही नहीं बजा। जिससे सिस्टम समय पर अलर्ट नहीं हो पाया और बचाव दल घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंच पाया। बताया गया कि नेटवर्क की समस्या के चलते पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। दुर्घटना की सूचना पर आईआरएस से जुड़े अधिकारियों की टीम ने कार्य शुरू किया। बताया गया कि दुर्घटना स्थल पर बचाव दल, दो जेसीबी, एक एंबुलेस और डाक्टर की टीम, फायर सर्विस दमकल भेज दिया गया है। मॉकड्रिल में पावर सप्लाई बंद कर दी गई है। लेकिन सवाल यह कि आपदा घटित होने पर आईआरएस से जुड़ी टीम कैसे अलर्ट हुई, जब नियंत्रण कक्ष में घटना को लेकर कोई साइरन ही नही बजा। जबकि सिस्टम को सूचना दूरभाष से दी गई। जो स्वयं में मॉकड्रिल के मानकों के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें