फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितो की सरकार कर रही उपेक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के योग प्रशिक्षितों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। योग प्रशिक्षित संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश में तीन हजार से अधिक युवा योग प्रशिक्षित हैं, लेकिन सरकार इन युवाओं की लगातार उपेक्षा करती आ रही है। इससे प्रशिक्षित युवा नियुक्ति की आयु सीमा पार करने की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षितों ने रोजगार की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन व घेराव किया, लेकिन हमेशा कोरा आश्वासन ही मिला है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के व्यवहार से प्रशिक्षितों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें