श्रीनगर। परियोजना झील में अज्ञात पुरुष का शव मिला है। शव करीब 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है। चौरास चौकी प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। शव, शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है।