पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के सहायक प्रोफेसर वीएम ठक्कर उत्तराखंड सूचना आयोग में आरटीआई रिसोर्स पर्सन बन गए हैं। उन्हें 11 मार्च को पदभार संभालना है। उनके चयन से संस्थान में खुशी की लहर है। नागपुर (महाराष्ट्र) के मूल निवासी ठक्कर वर्ष 1996 से संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेवारत हैं। वीएम ठक्कर ने बताया कि उत्तराखंड सूचना आयोग में मिले दायित्व का गंभीरता व सहृदयता से निर्वहन किया जाएगा। कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया ने बताया कि संस्थान के शिक्षक का सूचना आयोग में आरटीआई रिसोर्स पर्सन पद पर चयन खुशी का क्षण है।