फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंगल दलों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। घुसगलीखाल मकरैंण मेलेे के पहले दिन ढोल की थाप के साथ महिला मंगल दलों के लोक गीत, लोक नृत्य और कीर्तन ने दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

शनिवार को घुसगलीखाल में मकरैंण मेले का उद्घाटन पौड़ी विधायक मुकेश कोली, प्रमुख संतोषी रावत और ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल पटवाल ने किया। मेले को भव्य रूप प्रदान करने के लिए विधायक मुकेश कोली द्वारा दो लाख और प्रमुख संतोषी रावत द्वारा एक लाख रुपए की घोषणा की गई। मेले के पहले दिन महिला मंगल दल बणगांव तल्ला द्वारा थड़िया चौफुला लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जबकि बणगांव की महिला मंगल दल ने लोकगीत, गेंड गांव और खोल गांव की महिलाओं ने कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मेले के समापन पर रविवार को ढोल सागर की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस दौरान श्री दुर्गा मंदिर मकरैंण मेला समिति घुसगलीखाल के अध्यक्ष मकान रावत, संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, सचिव कमल रावत, कोषाध्यक्ष नेत्र सिंह बिष्ट व अजय डोभाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें