पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने कमिश्नर से मुलाकात मांग की कि सेवायोजन का क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में स्थापित किया जाए। समिति ने शासनादेशों की प्रतियां भी कमिशनर को सौंपी और बताया कि यदि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पौड़ी में स्थापित हो जाता है तो इससे शहर की रौनक बढ़ेगी। बताया कि 17 साल पहले यूपी शासनकाल में सेवायोजना का क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में स्थापित करने के बारे में आदेश हुए थे। ज्ञापन सौंपने वालों में केदार सिंह गुसाईं, रघुवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, चंद्र मोहन मुंडेपी, गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, आलम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।