फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कमलेश्वर मंदिर में खड़े दिये अनुष्ठान के लिए 15 दंपतियों ने कराया पंजीकरण

Sat, 27 Jun 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी का आयोजन 23 नवंबर को होगा। कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान होने वाले खड़ दीया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। संतान कामना के लिए अब तक 15 दंपतियों ने पंजीकरण करा लिया है। मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पंजीकरण प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में अपने तथा अपने परिजनों के नाम से अग्रिम पंजीकरण करा रहे हैं। ताकि अनुष्ठान में भाग लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान पंजीकरण की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली, हरियाणा, मेरठ सहित विभिन्न राज्यों से 15 दंपती पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालु मंदिर प्रशासन के 9412324526 एवं 7895472034 नंबरों पर संपर्क कर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। यह अनुष्ठान संतान प्राप्ति की कामना से जुड़ा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें