श्रीनगर। एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण की मांग के लिए आंदोलित प्रगतिशील जन मंच ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि मांगों के लिए स्थानीय जनता लंबे समय से आंदोलित है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मशाल जुलूस में पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, बृजेश भट्ट, रामेश्वरी देवी, विजय कुमार, प्रमोद, बुद्धि बल्लभ उनियाल, अंकित उछोली आदि शामिल थे।