फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूहा शिक्षक संघ टिहरी ने दिया एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल संघ टिहरी के सदस्य अपने एक दिन का वेतन पुलवामा के शहीदों को समर्पित करेंगे। कीर्तिनगर में जूहा शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर पुलवामा के शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। शिक्षकों ने देश की रक्षा के लिए शहीद और घायल हुए सीआरपीएफ जवानों के सहायतार्थ एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने का निर्णय लिया। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारी टिहरी को भी पत्र भेजा। बैठक में संगठन के जिला मंत्री किशोर सजवाण, जगवीर खरोला, मुनेंद्र राणा, लक्ष्मी प्रसाद कुकरेती, उम्मेद मिस्त्री, वीर सिंह, मोहन भंडारी, बृजभूषण उनियाल व मानकी शाह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें