पौड़ी। जिला अस्पताल में डाक्टरों एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर नागरिक कल्याण मंच का धरना बुधवार भी जारी रहा।
जिला अस्पताल में धरने पर बैठे पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व प्रांतीय संरक्षक सरदार सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। वहीं जो डाक्टर अस्पताल में तैनात हैं, उनमें से भी कई डाक्टर मरीजों को देखने के बजाय देहरादून में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये डाक्टर पौड़ी में ड्यूटी के बजाय देहरादून और हरिद्वार में निजी प्रेक्टिस कर रहे हैं। इसका खामियाजा दूरदराज से इलाज के लिए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला अस्पताल में जब तक फिजिशियन की तैनाती नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में पूर्व सभासद संगीता रावत, पूर्व सभासद कुसुम चमोली, सरिता नेगी, धर्मवीर सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, बसंती रौथाण, एसएस पंवार, गुड्डी देवी रावत, कुशला देवी नेगी, मुन्नी देवी रावत, सुलोचना देवी, वीरेंद्र सिंह, केदार सिंह गुसाईं, विनोद जोशी, गिरीश चंद, कुंजबिहारी नेगी, रेखा भंडारी व सावित्री रावत आदि शामिल रहे।