फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए पांच साल की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच वर्षों में समृद्ध भारत की परिकल्पना के संदेश को साकार करने के मद्देनजर डीएम सुशील कुमार ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले पांच वर्षों में समृद्ध भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का संदेश पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को दिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास, पोल्ट्री, भेड़-बकरी पालन, मत्स्य उत्पादन के लिए विभिन्न क्षेत्रों का चिह्नीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामीण सड़कों का निर्माण, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र व ग्रामीण हाटों के भी निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बैठक में सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, डीडीओ वेद प्रकाश, अपर परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा व मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें