फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश प्रधान व महावीर बने कोषाध्यक्ष..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आर्य समाज (नगर) के छठवें हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए आहुतियां दी गई। इसके बाद मुख्यालय में आर्य समाज की बैठक हुई। जिसमें आर्य समाज के स्थापना दिवस 8 अप्रैल को वार्षिकोत्सव बनाए जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के मंत्री बालम सिंह राणा ने बताया कि पौड़ी में आर्य समाज के विस्तार, प्रचार-प्रसार, सदस्यता बढ़ाए जाने, लोगों को वेदों से जोड़ने, अंधविश्वासों को दूर किए जाने पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरीश चंद्र आर्य को प्रधान और महावीर सिंह अणेथी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राणा ने बताया कि आर्य समाज के वार्षिकोत्सव को भव्य, वृहद बनाए जाने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर बलवंत आर्य, ईवश्वर चंद्र, भगत राम, विपिन चंद्र, विमला देवी, ऊषा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें