पौड़ी। जनपद के पुलिस महकमें में ड्यूटी से नदारद पर छठवां सिपाही निलंबित हो गया है। इससे पहले एसएसपी पौड़ी ड्यूटी से नदारद चल रहे पांच सिपाहियों को निलंबित कर चुके हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस लाइन पौड़ी में कांस्टेबल इमरान अहमद लगातार ड्यूटी से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित चल रहे थे। जिन्हें निलंबित कर दिया गया है।