श्रीनगर। हिमशिखर सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मोनिका व खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मोनिका गिरी प्रथम, वर्तिका नौटियाल द्वितीय व प्रियंका तृतीय रही। जूनियर वर्ग में खुशी पहले, गुनगुन गिल दूसरे व अंबिका पांडे ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल चौहान, समिति के अध्यक्ष दीपक डोभाल, सचिव रेनू डोभाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।