फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में श्रीनगर ने हासिल की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। खेलो इंडिया के तहत कंडोलिया मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहले मुकाबले में श्रीनगर ने केसुंदर की टीम को 4-1से पराजित किया। श्रीनगर की टीम के अभिषेक ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच में केसुंदर की टीम से रोहित ने एक गोल कर मुकाबला एक-एक की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट से मैच का निर्णय हुआ। इसमें श्रीनगर की टीम ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में पाबौ ने निसणी को 2-0 से हराया। पाबौ की टीम से अंकित ने दो गोल किए। मैच में निसणी की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र नेगी, मुकेश रावत आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक गणेश नेगी, कमल रावत, दीपक रावत, संजय रावत, लक्ष्मण नेगी व क्रांति किशोर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें