पौड़ी। ओएनजीसी की ओर से राज्यमंत्री डा. धन सिंह के पैतृक गांव नौगांव में 58 डीपीसी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश, प्रधान पूर्ण सिंह ने बताया कि गांव में 58 परिवार गैस कनेक्शन लेने में असमर्थ थे, जिन्हें ओएनजीसी ने गैस कनेक्शन दिए हैं। ग्रामीणों ने मंत्री धन सिंह और ओएनजीसी के अधिकारियों का आभार जताया है। मंत्री धन सिंह ने भारत गैस का मोबाइल ऐप भी लांच किया। इस मौके पर ओएनजीसी के डीजीएम एके अग्रवाल, भारत गैस के जॉन थॉमस, पौड़ी भारत गैस एजेंसी मालिक उमेेश नेगी आदि शामिल रहे।