फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज की समस्याओं का निदान करेगा आर्यन ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में आर्यन ग्रुप ने शानदार जीत हासिल की। आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी भारत भूषण ने यूआर, शुभम टम्टा ने कोषाध्यक्ष, काजल रावत ने सह सचिव पद पर जीत हासिल की है। ग्रुप ने कॉलेज की समस्याओं के निस्तारण का संकल्प दोहराया। आर्यन ग्रुप के अध्यक्ष अनूप नौटियाल और महामंत्री नीरज बिष्ट ने कहा कि ग्रुप ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष और सह-सचिव पद पर ही प्रत्याशी मैदान में उतारे और शत प्रतिशत सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पौड़ी परिसर कई समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रुप समस्याओं के समाधान का संकल्प लेता है और अब छात्रों के लिए कॉलेज में शैक्षिक माहौल तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें