पौड़ी। डाक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल को चार डाक्टर मिलेंगे। वहीं शनिवार को फिजिशियन ने भी अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी के मुताबिक दो डाक्टर जिला अस्पताल एवं दो डाक्टर महिला अस्पताल को मिलेंगे। पौड़ी जिला अस्पताल में पिछले काफी समय से डाक्टरों की कमी बनी थी। अस्पताल में फिजिशियन का पद पिछले एक साल से खाली था, लेकिन शनिवार को डा. अमित रौतेला ने पूर्णकालिक फिजिशियन के रूप में अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उधर, फिजिशियन डा. अमित रौतेला ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी से पौड़ी आने की इच्छा जताई थी।