पौड़ी। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत 10 अगस्त को श्रीनगर में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा।