फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिल्स इंटरनेशनल ने छात्रों को दिए प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डा. आरसीएस रावत ने सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दे दिए हैं। सीईओ मदन सिंह रावत के स्कूल पहुंचने से पहले ही प्रवेश पत्र दिए गए। प्रिंसिपल डा. आरसीएस रावत ने बताया कि शुल्क लेने के बाद ही उन्होंने प्रवेश पत्र दिए और सुबह सात से नौ बजे तक एक लाख 91 हजार रुपये का शुल्क भी जमा किया गया हालांकि फीस में छूट भी दी गई है। सीईओ मदन सिंह रावत ने प्रवेश पत्र बंटने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें