पौड़ी (ब्यूरो)। पौड़ी बस अड्डे के लिए 50 लाख की धनराशि जारी होने के साथ ही फर्जी आंदोलनकारियों पर कार्रवाई को लेकर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने डीएम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि नमन चंदोला व दीपक रावत रावत की भूख हड़ताल तोड़ते वक्त डीएम सुशील कुमार ने दोनों मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने कहा कि कुछ लोग इसे भुनाने की कोशिश में हैं, लेकिन पौड़ी की जनता जानती है कि यह अनशन की वजह से ही हुआ है।