पौड़ी (ब्यूरो)। पौड़ी नागदेव स्थित फारेस्ट कालोनी में बीते रविवार को तीन घरों के ताले तोड़ने के मामले में कोतवाली ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ज्योति सजवाण ने पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस के एसएसआई सुरेश सिंह ने बताया है कि तहरीर के मुताबिक तीन घरों के ताले तोड़े गए। ज्योति सजवाण के घर से एक सोने की नथ, लॉकेट, अंगूठी सहित दो जोड़ी सोने के झुमके चोरी हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद नागदेव फारेस्ट कालोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।