पौड़ी (ब्यूरो)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की आठवीं वाहिनी की पहल पर 15 अगस्त को पौड़ी ब्लाक के जनता इंटर कालेज ल्वाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आईटीबीपी के डाक्टरों की ओर से विद्यालय प्रांगण में सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने संबंधित विभागों को शिविर में पहुंचने और जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।