फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली के अधिकांश मुहल्लों की बिजली मंगलवार रात को गुल हो गई। बुधवार लगभग पूर्वाह्न 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 8.00 बजे तेज हवा चलने के बाद श्रीकोट गंगानाली के अधिकांश क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट आने की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम ने आपूर्ति चालू करने की कोशिश की, लेकिन प्रयास सफल नहीं रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि श्रीकोट में पेट्रोल पंप के समीप पोल का एक डिस्क पंचर हो गया था। इस वजह से आपूर्ति में व्यवधान हुआ। उन्होंने बताया कि डिस्क को बदलकर आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें