पौड़ी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी पौड़ी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में राउमावि केमधार दूसरे स्थान पर रहा। जबकि नाटक प्रतियोगिता में जीजीआईसी पौड़ी पहले, जीआईसी उज्याड़ी दूसरे, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल्वाली तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के निर्णायकों में रजनी चंदोला, निशा चौधरी, सुनीता, प्रमेश्वरी नेगी, अनीता नौडियाल, धर्म सिंह शामिल रहे। संचालन कृष्णा बलोदी ने किया।