पौड़ी। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली का मोहल्ला बैठकों का दौर समाप्त हो गया है। उन्होंने मोहल्लों में 32 बैठकें कर 508 समस्याओं का निस्तारण किया।
पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने बताया कि मोहल्लों में अधिकतर समस्याएं नाली, रास्ता, कचरा, बिजली, पानी रिसाव, प्राकृतिक जल स्रोत, सड़क मार्ग, पार्किंग, मंदिर सुंदरीकरण, पंचायत घर से संबंधित रहीं। विधायक ने कहा कि इन समस्याओं के बारे में डीएम को भी बताया है। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में 40 घोषणाएं की और इसके तहत विकास पर 131.62 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। विधायक ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।