पौड़ी। प्रदेश स्तरीय टेबल-टेनिस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने जीत हासिल की। देेहरादून ओवरऑल चैंपियन भी रहा।
रविवार को इंडोर स्टेडियम में जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित टेबल-टेनिस स्पर्धा के फाइनल मैच खेले गए। पहला फाइनल मुकाबला सब जूनियर बालक वर्ग में देहरादून ए और नैनीताल के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में देहरादून ने जीत हासिल की। दूसरा मैच बालिकाओं का हुआ। इसमें देहरादून ए ने देहरादून बी को हराया। जूनियर बालक वर्ग में देहरादून ए ने देहरादून बी, बालिका वर्ग में देहरादून ए ने ऊधमसिंह नगर को परास्त किया। पुरुष वर्ग में देहरादून ए ने देहरादून बी, महिला वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून ए को हराकर फाइनल में जीत हासिल की। मुकाबलों के बाद विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।