फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा है सशक्त भारत की पूंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी जनपद में युवा सशक्तीकरण अभियान चला रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में युवा क्लबों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड एकेश्वर के ग्राम चमाली में युवा क्लब गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गोदांबरी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त भारत की पूंजी है। गांवों में युवाओं को एकजुट व प्रगतिशील बनाए जाने की दिशा में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं से गांव के विकास में सहभागिता निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी राहुल सिंह ने बताया कि युवा क्लब में 15 से 29 वर्ष के युवक-युवतियों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही प्रत्येक क्लब की कार्यकारिणी भी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि युवा क्लब के संविधान की जानकारी, खाता संचालन एवं गांव स्तर पर सार्वजनिक कार्यों में सहयोग मुख्य है। पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक ललित सती ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा सहित बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए कन्या धन योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम बंदूण के प्रधान वीरेंद्र सिंह, ग्राम बौंसाल की प्रधान रीना देवी व ग्राम भल्ली की ग्राम प्रधान सुलेखा देवी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, अंकित सिंह, कृष्णा, काजल, अंकिता, संपत्ति व निशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें