पौड़ी। राजकीय कन्या उच्च माध्यिक विद्यालय ल्वाली की छात्राओं ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर का भ्रमण किया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय के कक्षा नौवीं की 20 छात्राओं का भ्रमण दल रवाना हुआ। जो हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर पहुंचा। जहां छात्राओं ने परिसर के विभिन्न विभागों, उनकी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय का भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के शिक्षकों ने छात्राओं को जानकारी प्रदान की। प्रो. वाईएस फर्स्वाण ने छात्राओं को पुरातत्व की रोचक जानकारियां छात्राओं को दी। इसके बाद भ्रमण दल की छात्राएं भगवान कमलेश्वर महादेव मंदिर गई। जहां मंदिर के महंत ने छात्राओं के मंदिर, उसकी पौराणिकता, आध्यात्मिकता व वर्तमान स्वरूप की विस्तार से जानकारी दी।