कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुपवाड़ा से श्रीनगर आ रही एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। हादसे में उरबन अहद (12) पुत्री अब्दुल अहद सोफी निवासी आरमपुरा (कुपवाड़ा) की मौत हो गई।