पौड़ी। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। कई जगहों पर बरसात का पानी 2-2 फुट जमा हो गया। अपर बाजार, कंडोलिया रोड, एजेंसी, माल रोड, एसपी कार्यालय, बस अड्डा, कलक्ट्रेट, लोअर बाजार, श्रीनगर रोड पर पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती है।