पौड़ी। बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने बैठक कर प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में बेरोजगारों ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार की ओर से खेलों के प्रोत्साहन के लिए स्थानीय प्रशिक्षितों के बजाए बाहरी राज्यों के प्रशिक्षितों को लाने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में रमेश गुसांई, सुनील कुमार, पवन कुमार, गौरव नेगी, ममता, लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।