पौड़ी (ब्यूरो)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत आज (शनिवार) को कोटद्वार में आयोजित सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. रावत रविवार को सुबह नौ बजे बीईएल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और 10 बजे एंबिएंस गार्डन एंड रिसोर्ट में आयोजित प्रदेश युवा मोर्चा की बैठक में शामिल होने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे मां गंगा जी की आरती में भी पहुंचेंगे।