श्रीनबर। कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के चालान काटे। कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों पर नगर क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन के लिए दो टीमें गठित किया गया। अपर बाजार, हनुमान मंदिर, टम्टा मोहल्ला, अलकनंदा विहार, एजेंसी मोहल्ला, गुरुद्वारा गली में 135 किरायेदारों/मजदूरों का सत्यापन किया गया, जिसमें से 11 मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर टीम ने प्रति मकान मालिक 10-10 हजार कुल 1.10 लाख रुपये के चालान किए गए। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने थाना क्षेत्रांतर्गत सभी मकान मालिकों से अपने-अपने किरायेदारों/नौकरों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील की है।