पाबौ। ब्लाक पाबौ के सैंजी गांव स्थित गोदेश्वर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ समापन हो गया है। व्यास भैरव दत्त खंकरियाल ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। व्यास खकरियाल ने हवन में पूर्णाहुति दी। कथा सुनने के लिए सैंजी, कोठला, ग्वालखुडा, देवकोट, उन्दलखा के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन में सुरेंद्र दत्त नौटियाल, संतन सिंह चैाहान, जमुना गिरी, शेखर गिरी, भजन गिरी, खेम सिंह, राकेश शाहू, जगदीश भंडारी व कैलाश पोखरियाल आदि ने विशेष सहयोग दिया।