पाबौ। ब्लाक के गोदेश्वर मंदिर सैंजी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक भैरव दत्त खंकरियाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं का मनोरम वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बाल-गोपाल का जन्म देवकी और वासुदेव के आठवें संतान के रूप में हुआ है। इस अवसर पर सुरेंद्र नौटियाल, संतन सिंह चौहान, जमुनागिरी, खेम सिंह, राकेश शाहू, जगदीश भंडारी व कैलाश पोखरियाल आदि मौजूद थे।