पौड़ी। विकास खंड कोट के संकुल बालमणा की दो निर्धन मेधावी छात्राओं की अजीम प्रेम जी फाउंडेशन श्रीनगर ने आर्थिक मदद की है। फाउंडेशन से छात्राओं की शिक्षा-दीक्षा के हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है। संकुल बालमणा के जीआईसी जामलाखाल में कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी पंवार और राजकीय जूनियर हाईस्कूल जामलाखाल के कक्षा छह की छात्रा ईशा राणा की आर्थिक मदद की गई है। साक्षी सिर से पिता का साया उठने के बाद भी पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रही है। ईशा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, बावजूद वह शिक्षा के साथ खेलकूद में सराहनीय योगदान दे रही है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर के प्रदीप अण्थवाल ने दोनों छात्राओं को 5100-5100 रुपये की आर्थिक मदद की सहायता की है। फाउंडेशन की इस पहल का ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहना की है। ग्राम प्रधान जामला बबीता पंवार, उप-खंड शिक्षा अधिकारी कोट सावेद आलम, ललित रावत, महेश गिरी, भूपेंद्र रावत, रोशन डोगरा, आशा नेगी, सोभन पुंडीर, प्रदीप कुमार, सुदर्शन पुंडीर, रीना, अनिता उनियाल व सरोजनी नेगी आदि ने इस पर खुशी जताई है।