पौड़ी। सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार को उत्तराखंड का पांचवां धाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भारत-चीन युद्ध के युद्ध बंदी भगवान सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम हैं। इनमें देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पंवार ने कहा कि यशस्वी सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार को उत्तराखंड का पांचवां धाम घोषित किया जाना चाहिए। इससे इस ऐतिहासिक स्थली को विश्व मानचित्र में नई पहचान मिलेगी।