पौड़ी। सरस्वती शिशु मंदिर विकास मार्ग में यज्ञ व विद्या आरंभ संस्कार के साथ नए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल ने बताया कि शिशु मंदिर विकास मार्ग में प्रवेश के लिए लगातार छात्रों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। शिशु कक्षा में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं और छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों का विद्या आरंभ संस्कार यज्ञ से किया जाएगा। पांच मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।