फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत कॉलेज में अनियमितताओं की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पौड़ी (ब्यूरो)। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा ने धरने के 19वें दिन सीएम को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी गई कि यदि रजिस्ट्रार के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। मोर्चा ने सीएम को ज्ञापन के साथ ही सीसीटीवी की खरीद संबंधित दस्तावेज भी भेजे। मोर्चा ने आरोप लगाया कि जिस कैमरे की कीमत 11,000 है उसे 20,000 हजार में खरीदा गया है। मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि जब तक कालेज में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती तब तक धरना जारी रखेंगे। शुक्रवार को धरने पर मयूर भट्ट, राजेंद्र रावत, उत्कर्ष भट्ट और संदीप रावत आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें