फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 1006 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Tue, 23 Sep 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवा पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान 225 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 23 केंद्रों पर लगाए गए शिविर में 1006 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया, प्रसव पूर्व जांच, बच्चों के टीकाकरण आदि की जांच की गई। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि शिविर में 82 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 40 लोगों के एक्सरे भी किए गए। 17 दिव्यांग प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। सात निक्षय मित्र बनाए गए जिन्होंने टीबी रोगियों को गोद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें