श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे लगभग 100 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को चार जून बुधवार को नियुक्तिपत्र मिलेंगे। विश्वविद्यालय के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसरों में कार्यरत इन कर्मचारियों को लेवल-1 के पदों पर स्थायी नियुक्ति मिलेगी। बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। विवि के जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि समारोह में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। संवाद