फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में श्रीनगर से शामिल होंगे 100 कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 16 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के रेसकोर्स रोड स्थित बन्नू इंटर काॅलेज में ’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सूरज घिल्डियाल ने कहा कि श्रीनगर से 100 कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा देश के युवा वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी ने समझा है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवा साथियों से देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह नेगी, सूरज नेगी, संदीप, सतीश पटवाल, माही बर्तवाल, शिव लाल और प्रफुल्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें