फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दही हांडी के लिए 10 टीमों ने कराया पंजीकरण

Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कृष्ण जन्माष्टमी पर चार सितंबर को रामलीला मैदान में होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता के लिए अब तक 10 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। इच्छुक टीमें अब दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों के लिए 300 रुपये प्रवेश शुल्क है। आयोजन के दौरान नन्हे कान्हा प्रतियोगिता भी होगी। इसमें कान्हा के स्वरूप में सजकर पहुंचने वाले बच्चों में से सबसे सुंदर कान्हा को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राजन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें