जिले में कोरोना संक्रमण के 10 संदिग्ध आइसोलेशन में भर्ती हैं। एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जनपद पौड़ी में कोरोना संदिग्ध 10 लोग आइसोलेशन में हैं। 50 लोगों को जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किया जा रहा है। 86 लोग होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के 29 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 25 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 24 निगेटिव व एक कोरोना पॉजीटिव है, जबकि चार सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।