फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर सिंचाई नहर में युवक का शव मिला

Sat, 02 May 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम मंगलार को जाने वाली वाली सिंचाई नहर में शुक्रवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह नहर में एक युवक के शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी ले आई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव की पहचान अलाउद्दीन (27) पुत्र हनीफ निवासी कॉर्बेटनगर थाना रामनगर के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था। वह सुबह सात बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार मृतक को दौरे पड़ते थे। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें