फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोरी का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो में केस

Sun, 10 Mar 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को किशोरी को लेकर फरार युवक को खैरना स्थित रानीखेत पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के साथ किशोरी को भी सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार रानीखेत निवासी एक महिला ने शनिवार को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा कि बेटी के शिवरात्रि के दिन गुप्तेश्वर मंदिर खैरना जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई। शनिवार को परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को किशोरी को खैरना स्थित रानीखेत पुल के पास से संजय निवासी रानीखेत के साथ बरामद किया। पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई। युवक के खिलाफ धारा 363/366/376 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल हरपाल सिंह का कहना है कि पूछताछ में किशोरी ने युवक पर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें