भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने रविवार को भीमताल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि 26 साल के युवा उत्तराखंड में सबसे अधिक परेशान युवा वर्ग है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाया जा सका है। नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई, बदहाल सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यूकेडी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता हरीश अधिकारी, लोकेश वर्मा, नीरज बिष्ट, यतेंद्र बोहरा, रवि कन्याल, सूरज पवार आदि मौजूद रहे। संवाद