फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्राओं से छींटाकशी में युवक का चालान

Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी कॉलेज में छात्राओं से छींटाकशी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से छात्राओं में असहजता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भुमियाधार निवासी आशीष शनिवार को कॉलेज पहुंचा और परिसर में आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करने लगा। छात्र की हरकतों से परेशान होकर लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। उसके परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि भुमियाधार निवासी आशीष कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें